संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी अटेली। क्षेत्र के गांव से परिवार संग जा रही एक लड़की को गाड़ी सवार युवकों ने रास्ते में रोक कर शादी नहीं करने पर गोली मारकर मारने की धमकी दी। लड़की की शिकायत पर पुलिस में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया है कि वीरवार की दोपहर 12 बजे वह अपने परिवार के साथ गाड़ी से खालड़ा हनुमान के मंदिर में माथा टेकने के लिए जा रही थी। रास्ते में खोड रोड अनाज गोदाम के पास एक सफेद रंग की गाड़ी में 4 से 5 लड़के सवार थे। खालड़ा निवासी युवक ने साथ चलने के लिए कहा। साथ जाने से मना किया तो वह गाड़ी की तरफ खींचने लगा। परिजनों ने बीच बचाव करवाया। उसके बाद उसके साथ मारपीट की। युवक ने कहा कि अगर उसने शादी नहीं की तो वह उसे गोली मार देगा।