फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर माह में पूरा होगा निर्माण कार्य, 25 गांवों को मिलेगा पेयजल

विज्ञापन
गांव राठीवास में स्थित जलघर डैम का निरीक्षण करते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो वर्ष पूर्व 124 करोड़ रुपये की लागत से झगड़ोली नहर से गांव राठीवास तक भूमिगत पाइप लाइन बिछाकर बनाए जा रहे दो बड़े वाटर टैंकों के निर्माणाधीन कार्य का पूर्व शिक्षामंत्री ने निरीक्षण किया। इस दौरान नहरी विभाग के अधिकारियों की टीम से चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि उनके मंत्री कार्यकाल में 2019 में 124 करोड़ रुपये की लागत से झगड़ौली से लेकर राठीवास तक 17 किलोमीटर लंबी लोहे की पाइप लाइन बिछाई गई थी। राठीवास में दो बड़े वाटर टैंकों का निर्माण कार्य चल रहा है जो दिसंबर माह तक पूरा हो जाएगा। यह निर्माण कार्य पूरा होने से सतनाली खंड के करीब 25 गांवों और ढाणियों में पेयजल आपूर्ति की जाएगी। वर्ष 1987 में जन स्वास्थ्य मंत्री थे तो उन्होंने नहरी पानी पर आधारित अनेक जलघर बनाए थे जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र में पानी का कभी संकट नहीं रहा।
- पूर्व शिक्षामंत्री बोले जल्द होगा महेंद्रगढ़ डिपो का शुभारंभ
प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि वे जल्द ही महेंद्रगढ़ में बने सब डिपो का उद्घाटन कराएंगे। सब डिपो का भवन बनकर तैयार हो चुका है। कुछ कार्य बचा है जो अंतिम चरण में है। उनके कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्य चल रहे हैं। कोरोना के चलते कुछ कार्यों में रुकावट आ गई थी अब विधान सभा क्षेत्र में विकास का पहिया फिर से घूमने लगा है और भविष्य में भी विकास का पहिया चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें