फोटो संख्या:62- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में शहीदों को श्रद्धांजलि देते सेवानिवृत्त कर्मचारी-
- फोटो : -जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मोबाइल की रोशनी में हुआ इलाज। संवाद
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला में रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की बैठक प्रधान महेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वार 26 निर्दोष लोगो की निर्मम हत्या का विरोध किया।
उन्होंने कहा कि आतंकी हमला करने व उनको संरक्षण देने वालों को खत्म किया जाए। देश के तमाम नागरिक, सभ्य समाज तथा प्रत्येक वर्ग में इस जघन्य अपराध के प्रति भारी गुस्सा है। सरकार को इन दिवंगत आत्माओं को न्याय दिलाने के लिए कठोर कदम उठाए। रिटायर्ड कर्मचारी संगठन सरकार से मांग करता है कि आतंकवाद को पनाह देने वाले पड़ोसी देश को भी करारा जवाब दिया जाए। इस मौके पर प्रदेश उप प्रधान बाबूलाल यादव ने प्रदेश में जिला वाइज आतंकवाद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की अपील की। इस मौके पर प्रधान लालाराम, बीरसिंह, रोहताश, कमल सिंह, विक्रम सिंह, यादव सभा के पूर्व प्रधान डॉ. प्रेमराज यादव, लक्ष्मण सिंह, महाबीर शर्मा, यादराम, रामकिशन, दयाराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।