फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कंक्रीट सामग्री 50 रुपये प्रति टन महंगी, भवन निर्माण पर असर

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- महाराणा प्रताप  चौक के नजदीक गोदाम में पड़ी कंक्रीट का सामान---संवाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में कंक्रीट सामग्री के दाम में 50 रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि से भवन निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण तेल कीमतों व ट्रांसपोर्ट दामों में बढ़ोतरी होना है।
विज्ञापन


बता दें कि तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण ट्रांसपोर्टरों ने ढुलाई के रेट बढ़ा दिए हैं। इसका सीधा असर कंक्रीट सामग्री की लागत पर पड़ा है। शहर में 10 से अधिक दुकानों पर कंक्रीट का सामान मिलता है। क्रशर और रोड़ी की कीमतें गुणवत्ता के अनुसार 650 रुपये से 850 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई हैं। एक माह में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
दुकान संचालक धर्मेंद्र ने बताया कि क्रशर और रोड़ी की आपूर्ति राजस्थान से की जा रही है। यहां तक पहुंचने में ट्रांसपोर्ट का खर्च अधिक आ रहा है। इसके चलते कंक्रीट सामग्री के दाम बढ़ाए गए हैं। इससे निर्माण कार्य पर असर पड़ेगा और भवन बनाना भी लोगों को महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन

कंक्रीट में दो प्रकार की क्रशर जबकि दो प्रकार की रोड़ी शामिल है। इनकी गुणवत्ता हल्की, मध्यम व उच्च स्तर की है और इसके आधार पर ही रेट तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें