फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- हकेवि में शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते विद्यार्थी--स्रोत-
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं की मंगलवार को शुरुआत हुई।
विज्ञापन


मंगलवार को भाषण, नृत्य, कोलाज, पोस्टर एवं पेपर बैग निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की प्रेरणा व मार्गदर्शन में आयोजित इन प्रतियोगिताओं विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।

तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर विचार प्रस्तुत किए। नृत्य प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागियों ने अपनी कला और ऊर्जा का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कोलाज, पोस्टर एवं पेपर बैग निर्माण प्रतियोगिताओं में 32 प्रतिभागियों ने रचनात्मकता और पर्यावरण-अनुकूल सोच को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में शिक्षक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रमोद कुमार द्वारा एवं अर्थशास्त्र विभाग की सहायक आचार्य डॉ. रश्मि तंवर ने बताया कि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति और प्रतिभा को एक मंच प्रदान किया तथा शिक्षक दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण समारोह चार सितंबर को विश्वविद्यालय के प्रो. मूलचंद शर्मा सभागार में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें