फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरा हो : डीसी

Wed, 03 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 9अधिकारियों की बैठक लेते डीसी कैप्टन मनोज कुमार।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री के जिला महेंद्रगढ़ के लिए की गई विभिन्न घोषणाओं को लेकर डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


डीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय लगातार घोषणाओं की समीक्षा कर रहा है। ऐसे में सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरा हो। महेंद्रगढ़ में बनने वाली अनाज मंडी के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि लगभग 50 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। फिलहाल जमीन चिह्नित की जा रही है। जमीन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
खुडाना में बनने वाले आईएमटी को लेकर भी बात हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए भूमि की जरूरत है। इसके लिए तीसरी बार ई-भूमि पोर्टल खोला गया है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को पोर्टल पर अपनी जमीन देने के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन


इसके अलावा नारनौल शहर में निर्माणाधीन 200 बेड के नागरिक अस्पताल पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट का पुराना टेंडर रद्द किया जा चुका है और अब नया टेंडर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें