फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के ज्वलंत मुद्दों को उठाने के लिए बनाई जाएंगी कमेटियां

विज्ञापन
लोक निर्माण विश्राम गृह महेंद्रगढ में मीटिंग को संबोधित करते हुए सर्व समाज मंच के अध्यक्ष राधेश? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोक निर्माण विश्राम गृह में रविवार को सर्व समाज मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष राधेश्याम गोमला ने की। बैठक में जिले के ज्वलंत मुद्दों उठाने के लिए अलग-अगल कमेटियां बनाए जाने का निर्णय लिया गया। ये कमेटियां अगले रविवार को बाघोत में प्रस्तावित बैठक में बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

सर्व समाज मंच के अध्यक्ष राधेश्याम गोमला ने बताया कि बैठक में कृषि विश्वविद्यालय बनाने, नहरी पानी के असमान वितरण पर दक्षिण हरियाणा के साथ हो रहे पक्षपात, आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा में क्लास लगाने, स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ और एंबुलेंस की कमी, सड़कों की दुर्गति, जिला में औद्योगिक संस्थान के बारे में विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा नारनौल के छलक नाला का मुद्दा, स्याणा और बाघोत को पर्यटन स्थल बनाने हेतु अभियान चलाने के लिए मीटिंग में चर्चा हुई। इस बारे में भावी रणनीति, समितियां बनाने हेतु आगामी 29 अगस्त रविवार को बाघोत में मीटिंग करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ. एचडी यादव, मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यवीर झूकिया, जिला पार्षद विनोद भील, राकेश टाइगर, महेंद्र सिंह यादव, लक्की सीगडा, महाबीर पहलवान, महेश यादव, वेदप्रकाश शर्मा, एडवोकेट रेखा यादव, एडवोकेट बबली यादव, विकास, प्रदीप कुमार, लवली यादव, सुरेश, सुरेंद्र खेडा, रमेश कुमार, नवीन राव, भगवान सिंह, सुरेश मानपुरा, प्रदीप आनावास मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें