उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी प्रथम वर्ष बीए की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं हो पाई। महाविद्यालय का स्टाफ शाम चार बजे तक कंप्यूटर के पास बैठा रहा लेकिन लिस्ट जारी नहीं हो पाई। इसके अलावा पोर्टल पर फीस मोड का विकल्प भी नहीं दिखाया जा रहा था। वहीं विभाग की ओर से कला संकाय को छोड़कर शेष सभी संकायों की लिस्ट जारी कर दी है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीसीए ऑल इंडिया ओपन केटेगरी की 100.4 प्रतिशत रही। वहीं दूसरे नंबर पर इसी केटेगरी में नॉन मेडिकल की 98.4 प्रतिशत रही। राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में बीकॉम प्रथम वर्ष की 99.6 प्रतिशत रही।
वहीं सतनाली कॉलेज के प्रो. विरेंद्र सिंह शेखावत और अजीत सिंह ने बताया कि कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल की 120 सीट हैं। उन्होंने बताया कि आज जारी लिस्ट के अनुसार बीएससी नॉन मेडिकल ऑल इंडिया ओपन केटेगरी 98.4, ऑल इंडिया ओपन केटेगरी ईडब्ल्यूएस 89, हरियाणा ओपन जनरल 94.4, हरियाणा ओपन जनरल ईडब्ल्यूएस 88.8, ईएसएम 80.4, एससी 88, डीएससी 85.8, बीसीए 88.6, बीसीबी 88.2 प्रतिशत रही। पहली मेरिट लिस्ट में 100 विद्यार्थियों ने स्थान पाया। इसी प्रकार बीएससी मेडिकल में ऑल इंडिया ओपन केटेगरी 89, हरियाणा ओपन जनरल 74.6, एससी 70 प्रतिशत रही। एडमिशन नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पहली लिस्ट में 90 विद्यार्थियों ने स्थान पाया। कॉलेज में बीएससी नॉन मेडिकल की 120 सीट हैं और इसके लिए 252 विद्यार्थियों ने आवेदन किया
उन्होंने बताया कि बीएससी मेडिकल में कट ऑफ ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी 95 प्रतिशत, हरियाणा ओपन जनरल 87.4 प्रतिशत, एससी 66 प्रतिशत, बीसीए 64 प्रतिशत रही। कॉलेज में बीएससी मेडिकल की 60 सीटें हैं जिसमें पहली मेरिट लिस्ट में कुल 32 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया और 59 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। बीकॉम में ऑल इंडिया ओपन केटेगरी 96.2 प्रतिशत, हरियाणा ओपन जनरल 92.8 प्रतिशत रही। कॉलेज में बीकॉम की 80 सीटें हैं जिसमें पहली मेरिट लिस्ट में कुल 38 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया और 58 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। समाचार लिखे जाने तक बीए की मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार था। सतनाली कॉलेज में बीए, बीकॉम, बीएससी नॉन मेडिकल, मेडिकल की 640 सीटें हैं और दाखिले के लिए करीब तीन गुना कुल 1907 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। शुक्रवार को जारी पहली मेरिट लिस्ट में बीएससी नॉन मेडिकल, मेडिकल, बीकॉम में कुल 160 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया। उन्होंने बताया कि पहली मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थी 15 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 17 सितंबर को जारी होगी जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थी 20 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।