फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीएम फ्लाइंग ने राजस्थान से अाए 2.5 हजार क्विंटल सरसों का स्टाॅक पकड़ा

विज्ञापन
फोटो संख्या:-83 सेहलंग से बाघोत रोड पर बना गोदाम के बाहर खड़ मुख्यमंत्री उड़दस्ता के टीम के सदस
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा डालकर गांव सेहलंग से बाघोत रोड पर बने एक गोदाम से करीब ढाई हजार क्विंटल सरसों का स्टॉक पकड़ा है। सीएम उड़नदस्ते की टीम ने उप पुलिस अधीक्षक वीर सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
गुप्तचर विभाग को जानकारी मिली थी कि यह सरसों राजस्थान से लाकर यहां गोदाम में स्टॉक की गई है और फिर स्थानीय किसानों के टोकन पर मंडी में बेची जा रही थी।
विज्ञापन

इस संयुक्त कार्रवाई में मार्केट कमेटी, आबकारी व कराधान विभाग, जीएसटी विभाग समेत कई विभागों की टीमें शामिल थी। सरसों के इस अवैध भंडारण की सूचना मिलते ही टीम शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंची और गोदाम की घेराबंदी कर स्टॉक का आकलन शुरू कर दिया। कार्रवाई में उपमंडल अधिकारी बिजली निगम अश्वनी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
वहीं, मार्केट कमेटी कनीना के सचिव विजय कुमार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक राजेश और जीएसटी टीम नारनौल के विक्रांत कुमार की देखरेख में जांच प्रक्रिया पूरी की गई। टीम की कार्रवाई कर अवैध सरसों स्टॉक के आकलन के आधार पर जीएसटी और मार्केट फीस की चोरी को लेकर जुर्माना लगाया। अधिकारियों के अनुसार इस प्रकार की अवैध स्टॉकिंग और मंडी में अनियमित बिक्री को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बता दें कि इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते की ओर से सोमवार को अटेली टी प्वाइंट से 570 क्विंटल अवैध सरसों से भरे दो ट्रकों को पकड़ा गया था। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इससे पूर्व वीरवार सीएम के उड़नदस्ते की टीम ने अटेली टी प्वाइंट से ही एक ट्रक को 250 क्विंटल अवैध सरसों के साथ पकड़कर उस पर 1.14 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। वहीं एक सप्ताह पूर्व भी 250 क्विंटल सरसों से लदे एक ट्रक को पकड़ा गया था। राजस्थान से लगातार सरसों लाकर क्षेत्र की मंडियों में बेचने का खेल जारी है।
विज्ञापन

5 रुपये अधिक लेबर... पेज 3

फोटो संख्या:-83 सेहलंग से बाघोत रोड पर बना गोदाम के बाहर खड़ मुख्यमंत्री उड़दस्ता के टीम के सदस

फोटो संख्या:-83 सेहलंग से बाघोत रोड पर बना गोदाम के बाहर खड़ मुख्यमंत्री उड़दस्ता के टीम के सदस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें