फोटो नंबर- 21आपतकालीन स्थिति में जरूरतमंद की सहायता हेतु नागरिक अस्पताल में रक्तदान करते सं
नारनौल।
टाइगर क्लब सदस्य सेका निवासी संदीप कुमार ने एक पॉजिटिव रक्त डोनेट कर जरूरतमंद की मदद की।
इस अवसर पर टाइगर क्लब परिवार के मुख्य संरक्षक राकेश यादव ने बताया कि उनके पास किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया कि इमरजेंसी में किसी मरीज को तुरंत एक पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता है। एक पॉजिटिव के लिए डोनर की व्यवस्था नही हो पा रही है। टाइगर क्लब मुख्य संरक्षक राकेश यादव ने टाइगर क्लब सदस्य सेका निवासी संदीप कुमार को फोन किया। संदीप कुमार बिना देरी किए तुरंत ब्लड बैंक सिविल अस्पताल नारनौल पहुंचा और ए पॉजिटिव रक्त डोनेट कर जरूरतमंद की मदद की। रक्तदाता संदीप सेका को ब्लडबैंक इंचार्ज डॉक्टर संगीता यादव ने बैच लगाया। इस अवसर पर टाइगर क्लब मुख्य संरक्षक राकेश यादव, संदीप सेका, अरुण सोनी, रवि खन्ना मौजूद थे।