फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1800 मीटर लंबा होगा नांगल चौधरी रोड पर बन रहा ओवरब्रिज ः यादव

विज्ञापन
नांगल चौधरी रोड पर बनने वाले ओवर ब्रिज पर चर्चा करते राज्यमंत्री - फोटो : Narnol
विज्ञापन
रेलवे फाटक नंबर-46 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की लंबाई अब 1600 मीटर से बढ़कर 1800 मीटर होगी। इस ओवरब्रिज की लंबाई बाईपास पर बने चौराहे को भी कवर करेगी। ये निर्देश राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने एनएचएआई से जुड़े अधिकारियों की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव रायमलिकपुर से तैयार हो रहा नेशनल हाईवे नंबर-148 ढाणी बाठोठा तक बनेगा। इस दौरान नारनौल-नांगल चौधरी रोड पर रेलवे फाटक नंबर-46 पर ओवरब्रिज का निर्माण एनएचएआई ने 45 करोड़ में तैयार करेगी। इस ओवरब्रिज की लंबाई 1600 मीटर है। लेकिन, अब इंजीनियरों को इसकी लंबाई को 200 मीटर और बाईपास को पार करने के मंत्री ओमप्रकाश यादव ने निर्देश दिए है। ऐसा होने से बाईपास पर बने चौराहे को भी कवर किया जा सकेगा और ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर होगी। इस दौरान राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव के समक्ष इंजीनियरों ने कहा कि ओवरब्रिज की बाईपास साइड सड़क से ऊंचाई ढाई फीट ऊपर रहेगी। इससे हादसे होने की संभावाना ज्यादा रहेंगे। इंजीनियरों ने इस बात को बाकायदा नक्शा में भी दिखाया। राज्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन सज्जन यादव से भी इस बाबत बातचीत की। अधिकारियों से मंत्री ने नक्शे में तैयार ओवरब्रिज को समझा।
ओपी यादव ने निर्देश दिए कि ओवरब्रिज की लंबाई 1600 से बढ़ाकर करीब 1800 मीटर की जाए। बढ़ने वाली साइट बाईपास की ओर हो, ताकि बाईपास के पास चौराहा भी इसमें कवर हो जाए। ऐसा होने से चौराहे पर हादसों पर लगाम लगेगा और ओवरब्रिज से भी वाहन आसान से आवागमन कर सकेेंगे। मंत्री की यह बात सुनने के बाद अधिकारियों ने कहा कि इसकी मंजूरी उच्चाधिकारियों से लेनी होगी। मंत्री ने कहा कि ओवरब्रिज की लंबाई बढ़ाने की मंजूरी उन्हें चाहे केंद्र या राज्य सरकार ने लेनी पड़ी तो वह मंजूरी लेंगे। यह क्षेत्र की मुख्य समस्या है। इसे बिल्कुल भी अनदेखा नहीं किया जाएगा। गंभीरता से इस काम को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन

विकास कार्यों की रफ्तार में अधिकारी लाए तेजी
राज्यमंत्री ने कहा कि लघु सचिवालय के पास 110 सरकारी क्वार्टरों का काम चल रहा है। सीएम की इस घोषणा को अधिकारी जल्द से जल्द पूरी करें। नारनौल शहर के अंदर एंट्री करने वाले सभी बाहरी रोड को दोनों तरफ छह-छह फीट चौड़ा किया जाएगा, ताकि लोग शहर में आसानी से वाहनों का आवागमन कर सके। सीआईए रोड पर सीसी रोड का काम जारी है। उन्होंने लोगों की समस्या सुनते हुए कहा कि नारनौल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की किसी भी तरह कमी नहीं रहने दी जाएगी। किसी बिचौलिया की जरूरत नहीं, आमजन अपने कार्य के लिए सीधे उनके पास आए और नियमानुसार कार्य करवाएं। इस मौके पर राज्यमंत्री के राजनीतिक सचिव गजेंद्र यादव, मंगल रईस, कैलाश सरपंच, ईश्वर सिंह, राजेश सिहार, नरेंद्र, कर्मवीर, राजवीर, विजय पाल, रोहताश चेयरमैन व जगमाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें