एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में आयोजित सीबीएसई नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। ये प्रतियोगिता 21 से 24 नवम्बर तक चलेगी। चैंपियनशिप के दूसरे दिन का शुभारंभ चेयरमैन सतीश ने ड्रा निकालकर किया। उन्होंने कहा खेल में अच्छा करिअर है। बॉक्सिंग में सहनशक्ति, एकाग्रता के साथ-साथ अनुशासन की बड़ी भूमिका है। निदेशक जगदेव यादव ने कहा खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की सुुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शुक्रवार को दोनों रिंग में 62 मुकाबले खेले गए। जिसमें नार्थ जोन के खिलाड़ियों ने 24 मुकाबले जीते।
अंडर 17 लड़कों में 42 किलो भार वर्ग में वेस्ट जोन के मंथन देवरथ विजेता बने। 46 किलो भार वर्ग में कुनाल नार्थ जोन रहा विजयी रहा। ईस्ट जोन के कार्तिक ने साउथ जोन ओमप्रकाश यानखेरे को हराया। 51 किलो भार वर्ग में सेंट्रल जोन के श्याम तिवारी ने ईस्ट जोन के यश तिवारी को हराया। साउथ जोन के निशांत मलिनाथ ने जीत हासिल की। नार्थ जोन के मुकुुल ने वेस्ट जोन के राहुल खिचड़ को हराया। 56 किलो भार वर्ग में सेंट्रल जोन के निशांत देशवाल ने साउथ जोन के अनुज शैलेंद्र को हराया। ईस्ट जोन के साहिल नायर साउथ जोन के शांतनु को हराया। ईस्ट जोन के नीरज पुजारी ने वेस्ट जोन के मनीष चौधरी वेस्ट जोन को हराया। 65 किलो भार वर्ग सेंट्रल जोन के मानव सिंह रावत ने साउथ जोन के यश संतोष पगरे को हराया। 70 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन के सुदीप कुमार जीते। वेस्ट जोन के दिव्य मखीजा ने सेंट्रल जोन के अनिकेत कौशिक को हराया। नार्थ जोन के गौरव बिष्ट ने साउथ जोन के सजीत को हराया।
ईस्ट जोन उज्ज्वल कुमार ने ईस्ट जोन के अविनाश को हराया। साउथ जोन के थीओडोर अलवीन वासोन ने वेस्ट जोन के हरमन मिश्रा को हराया। 80 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन के दिव्यांशु सिहं ने वेस्ट जोन के एमडी क्यूवसीन को हराया। अंडर 19 लड़कों में 52 किलोग्राम भारवर्ग में साउथ जोन ने संकीश ने साऊथ के ही आशुतोष भागेकर को हराया। वेस्ट जोन के मोहित वर्मा वेस्ट जोन ने वेस्ट जोन के तपस्वी प्रजापति को हराया। 56 किलो भार वर्ग में नार्थ जोन के गुरजत जीते। सेंट्रल जोन के गौरव दहिया, भीमांशु अपने भारवर्ग में बाई के जरिए मैच जीते। 60 किलो भार वर्ग में वेस्ट जोन के राहुल, नार्थ जोन के परवेश, गाविनिष ने अपने प्रतिद्वंदियों को दी हराया। 64 किलो भार वर्ग में ईस्ट जोन के रोहित सिंह विजेता बने। 69 किलो वर्ग में नोर्थ जोन के शिवम राणा ने नोर्थ जोन के आशीष को हराया।
भारवर्ग आयु वर्ग विजेता जोन
36 किलोग्राग अंडर17 कुनाल नार्थ जोन
40 किलोग्राम अंडर 17 कनिष्का साउथ जोन
40 किलोग्राम अंडर 17 चांद सिंह पटेल नार्थ जोन
40 किलोग्राम अंडर 17 तन्नु गुप्ता ईस्ट जोन
48 किलोग्राम अंडर 17 आरजू नार्थ जोन
48 किलोग्राम अंडर 17 चंचल शेखावत वेस्ट जोन
48 किलोग्राम अंडर 17 रश्मि कुमार ईस्ट जोन,
48 किलोग्राम अंडर 17 पायल विनोद साउथ जोन
52 किलोग्राम अंडर 17 शालिनी गुप्ता ईस्ट जोन
52 किलोग्राम अंडर 17 मानसवी सेंट्रल जोन
52 किलोग्राम अंडर 17 अनुष्का चौधरी वेस्ट जोन
65 किलोग्राम अंडर 17 साक्षी तंवर नार्थ जोन
65 किलोग्राम अंडर 17 हिराल साउथ
70 किलोग्राम अंडर 17 शीतल सेंट्रल जोन