फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाल विवाह सामाजिक बुराई है

Mon, 09 Dec 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में  विद्या​र्थियों  को  शपथ दिलाते प्राचार्य विज
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महिला और बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक लैंगिक आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की महिला अध्ययन एवं विकास प्रकोष्ठ के तत्वावधान में किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय यादव ने किया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने बाल विवाह को समाप्त करने और इसके खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे समाज में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे और किसी भी नाबालिग के विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को यह समझाना था कि बाल विवाह एक अपराध है और इसे समाप्त करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें