नारनौल। प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मंगलवार को खरीद की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं जिले की ओर से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिले की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन किसानों को उनकी फसल का उचित दाम और मंडियों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उपायुक्त ने बताया कि जिले की मंडियों में निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मंडियों में किसानों को 24 घंटे गेट पास की सुविधा दी जा रही है और निजी खरीद भी नियमों के तहत मंडियों के माध्यम से ही सुनिश्चित की जा रही है।