फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर की गई जांच

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन महेंद्रगढ़ पर बैग को चैक करती बम निरोधक दस्ता की टीम--संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खालिस्तानी आतंकी की ओर से तीन जून को ट्रेनें नहीं चलने देने की धमकी देने के बाद बुधवार को महेंद्रगढ़ में बम निरोधक दस्ते ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच की गई। रेलवे परिसर में डॉग स्क्वॉड के सहारे जांच की गई।
विज्ञापन

रेवाड़ी से बम निरोधक दस्ता उप निरीक्षक कर्ण सिंह की देखरेख में पहुंचा। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी से एएसआई राजकुमार व आरपीएफ चौकी प्रभारी रमेश कुमार की टीम ने सहयोग किया। जांच के दौरान यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के साथ-साथ स्टेशन परिसर में रखे गए सामान व कूड़ादानों की जांच की गई। बम निरोधक दस्ते में एसआई कर्ण सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह, संदीप कुमार, डॉग कंट्रोलर रविंद्र, अनिल कुमार, जितेंद्र, चालक बीरेंद्र शामिले थे।
खालिस्तानी आतंकी ने तीन जून को हरियाणा में ट्रेनें न चलने देने की धमकी दी गई थी। शनिवार को वायरल हुए ऑडियो में धमकी देने वाले ने स्वयं को सिख फॉर जस्टिस का महासचिव भी बताया था। बम निरोधक दस्ते के इंचार्ज कर्ण सिंह ने बताया कि एसपी के आदेशों पर जांच अभियान चलाया गया है। इस दौरान शहर के अनेक सार्वजनिक स्थानों पर जांच की गई है। इस अवसर पर जीआरपी की टीम में एसआई राजकुमार, एचसी जयप्रकाश, महिला कांस्टेबल बबली, पिंकी, प्रवीन, भतेरी व अनिता ने यात्रियों के सामान की तलाशी में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें