फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की लाटरी का झांसा देकर 50 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में किसान को 25 लाख की लाटरी का झांसा देकर 50 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर सेल की जांच पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार आजमाबाद मौखुता निवासी किसान राम नरेश यादव के मोबाइल पर छह अगस्त 2020 की रात नौ बजे एक वाट्सएप कॉल आई। आरोपी युवक ने अपना नाम राणा प्रताप सिंह बताया। आरोपी ने कहा कि राम नरेश के मोबाइल नंबर पर 25 लाख की केबीसी की लाटरी लगी है। लाटरी नंबर 8991 है और मुंबई आकर रुपये ले जाओ या सर्विस चार्ज 10 हजार रुपये देने होंगे। पीड़ित ने सात अगस्त 2020 को 10100 रुपये आरोपी के दिए खाते में जमा करा दिए। इसके बाद आरोपी राणा का फोन आया और पीड़ित का फोटो व खाता नंबर मांगे। इसके बाद आरोपी ने विनर सर्टीफिकेट पत्र मोबाइल पर भेजा। आरोपी दोबारा 15000 रुपये जमा कराने को कहा। इस पर पीड़ित ने पैसे जमा करा दिए। आरोपी ने वाट्सएप कॉल कर पीड़ित को 25 लाख रुपये का चेक दिखाया गया और बैंक में जमा कराने की पर्ची दिखाई। इसके बाद आरोपी ने बैंक चार्ज के नाम पर 25000 रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद ही लॉटरी का पैसा मिलने की बात कही। पीड़ित ने साइबर कैफे से पैसे भेज दिए। इसके बाद भी आरोपी और पैसे जमा कराने को कहा। पीड़ित को शक हो गया और आरोपी के मोबाइल बंद हो गए। पीड़ित ने कहना हैं कि आरोपी लाटरी के नाम पर 50000 रुपये ठग लिए। साइबर सेल की जांच पर नांगल चौधरी थाना पुलिस ने बुधवार का धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
केस-2
क्यूआरकोड स्कैन करते ही खाते से निकले 28 हजार
गुरु नानकपुरा निवासी गौतम पिपलानी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि पत्नी ऑनलाइन सामान बेचने का काम करती है। 14 अक्तूबर 2020 की शाम छह बजे पत्नी के पास फोन आया। आरोपी ने बताया की कुछ ऑनलाइन सामान खरीदने का इच्छुक है। सामान की पेमेंट करने के लिए क्यूआर कोड भेजा। जिसे स्कैन करने पर पैसे अकाउंट में जमा होने की बजाए कट गए। आरोपी ने 28000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल ने मामले की जांच की। जांच में पता चला कि पेटीएम के माध्यम से नूतन श्रीकांत उगाले पुत्री रामचंदर मुंबई के अकाउंट पैसा ट्रांसफर हुआ है। इस पर बुधवार को सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

केस-3
फेसबुक आईडी हैक कर 4500 रुपये ठगे
बामनवास निवासी रविदत एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी 2020 को प्रवीण यादव की फेसबुक आईडी से मैसेज आया। उसने पूछा कि फोन पे यूज करते हो, इस पर पीड़ित ने हां कहा। प्रवीण को दोस्त समझकर रविदत्त ने 4500 रुपये फोन पे कर दिया। बाद में पता चला कि प्रवीण यादव की फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली है। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस लगातार लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक कर रही है। इसके लिए समय-समय पर पुलिस एडवाइरी भी जारी करती है। लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता बरतने की जरूरत है। कोई भी संदिग्ध मैसेज, ईमेल, पोर्टल या क्यूआर कोड स्कैन करने से बचे।
विज्ञापन

चंद्रमोहन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें