फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज महेंद्रगढ़ में उपभोक्ता फोरम कार्यालय का उद्घाटन करेंगे चेयरमैन डॉ. रणधीर सिंह डोगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला उपभोक्ता फोरम नारनौल के चेयरमैन डॉ. रणधीर सिंह डोगरा महेंद्रगढ़ न्यायालय में उपभोक्ता फोरम कार्यालय का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। हर शुक्रवार को उपभोक्ता फोरम की अदालत एक दिन महेंद्रगढ़ लगेगी जिसमें नारनौल उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन डॉ. रणधीर सिंह डोगरा उपभोक्ता फोरम के केसों की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रपाल यादव एडवोकेट, रेखा यादव एडवोकेट, कविता यादव एडवोकेट, बबली यादव, सुजाता शेखावत, शशीबाला एडवोकेट, रविंद्र यादव ऐडवोकेट व राजेंद्र शेखावत सहित अनेक अधिवक्ताओं ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का महेंद्रगढ़ में उपभोक्ता फोरम की अदालत एक दिन लगाए जाने के लिए कहा कि अब महेंद्रगढ़ के उपभोक्ताओं को नारनौल न जाकर महेंद्रगढ़ में ही यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें