फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हिंदी को कामकाज की भाषा बना रहा केंद्रीय विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा (हकेंवि) को हिंदी भाषा के बेहतर प्रयोग के लिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र मिला है। यह सम्मान राजभाषा संसदीय समिति की ओर से दिया गया। विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कामकाज में हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। हकेंवि में हिंदी से जुड़े दो पाठ्यक्रम चल रहे हैं। इनमें विद्यार्थी शिक्षक और अनुवादक बनने की तैयारी करते हैं। हिंदी अनुवाद में एमए करने के बाद युवाओं के लिए मंत्रालयों, संसद, प्रकाशन, रेडियो, समाचार पत्रों और अन्य क्षेत्रों में रोजगार के अवसर हैं। एआई से बढ़ी हिंदी की पहुंच : हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमारी ने बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई ने भाषा अनुवाद को आसान बनाया है। अब लोग अलग-अलग भाषाओं की जानकारी हिंदी में आसानी से समझ सकते हैं। इससे हिंदी को देश-दुनिया में और अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए 10 गांवों के स्कूलों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं। विश्वविद्यालय में हर साल हिंदी का बेहतर प्रयोग करने वाले 10 प्रोफेसरों को सम्मानित किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें