फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर में घुसकर नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हसनपुर में घर से नकदी व आभूषण चोरी
विज्ञापन

नारनौल। गांव हसनपुर में चोर घर से नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव हसनपुर निवासी बिजेंद्र सिंह रविवार-सोमवार रात को अज्ञात चोर घर में घुसकर कमरे अंदर रखी करीब 75 हजार रुपये व चार चुटकी, दस चांदी के सिक्के, चार जोड़ी पाजेब, एक सोने का ओम, दो अंगूठी सोने व चांदी की ले गए। सुबह जब परिजनों ने देखा की कमरे का दरवाजा खुला हुुआ था। अंदर सामान बिखरा हुुआ पड़ा था। जब उन्होंने जांच की तो नकदी व आभूषण गायब थे। इस घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पीड़ित ने सदर थाना पुलिस में शिकायत देकर चोरों का सुराग लगाकर नकदी व आभूषण बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें