फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार पिटाई करने और घर में खड़ी बाइक तोडने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव भोजावास निवासी गिरधारी ने उनके साथ मारपीट करने, घर में खड़ी बाइक के साथ तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। कनीना पुलिस ने 11 विभिन्न लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गिरधारी भोजावास ने शिकायत में बताया कि बुधवार को बाबा जिंदा देव कमेटी के अध्यक्ष, कमेटी के सदस्यों के सामने एक ग्राम सभा बुलाई गई थी। सभा के लिए चौकीदार द्वारा मुनादी करवा दी गई थी। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसका भाई साधु सिंह बाबा जिंदा देव कमेटी का पूर्व प्रधान है। वह भी जिंदा देव आश्रम के परिसर में मौजूद था और बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा चल रही थी। उसी दौरान आकाश उर्फ गुल्लू, संदीप उर्फ रिक्की, संदीप, धर्मवीर, गुल्लू, मोहित, ओमप्रकाश, अक्षय, दशरथ उर्फ अदरक, घनश्याम, क्रांति आदि अपने हाथों में लोहे की रॉड़ लेकर कमेटी के सदस्यों को और शिकायतकर्ता के भाई साधु सिंह को गालियां देने लगे। साधु सिंह ने जब इन व्यक्तियों को सार्वजनिक कार्यों में बाधा पहुंचाने और गालियां देने से रोकने का विरोध किया तो आकाश उर्फ गुल्लू ने साधु सिंह को थप्पड़ मारा। इसके बाद आपस में झगड़ा हो गया। इसके बाद सभी व्यक्ति विरेंद्र के घर में घुस गए उन्होंने घर के अंदर खड़ी बाइक तोड़ दी और घर के बाहर खड़ी दो और बाइकों के साथ तोड़फोड़ की। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उन लोगों ने उनके उसके भतीजे महेश की दुकान में भी तोड़फोड़ की। कनीना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आकाश उर्फ गुल्लू, संदीप उर्फ रिक्की, संदीप, धर्मवीर, गुल्लू, मोहित, ओमप्रकाश अक्षय, दशरथ उर्फ अदरक, घनश्याम और क्रांति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है
विज्ञापन

मारपीट व तोड़फोड़ मामले में 11 लोगों के खिलाफ विभिन्न धारों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।
उमर मोहम्मद, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी, कनीना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें