नारनौल। सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि जिला में वीरवार को एक नया कोरोना संक्रमित केस आया है। एक सप्ताह तक लगातार कोई भी पॉजिटिव केस नहीं मिला था।
अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21679 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 21528 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और 147 कोरोना संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 4 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 1 जुलाई तक 190179 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 101621 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 289176 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1617 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।