फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर दो पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल पुलिस लाइन में रहने वाले एक निलंबित हेड कांस्टेबल की शिकायत पर
विज्ञापन

सिटी थाना में दो पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व गुमराह करने का मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप ने बताया कि उसको व दो अन्य पुलिस कर्मचारी विकास व योगेश का मौजूदा एसपी ने 2019 में तबादला कर दिया था। इस बात के बाद विकास व योगेश ने उसे कहा कि एसपी तुम्हे बर्खास्त करना चाहते हैं इससे बचने का केवल एक ही रास्ता है कि तुम सुसाइड नोट लिखकर फरार हो जाओ। सुसाइड नोट के बाद पूरे महकमे में हंगामा मच जाएगा। सुसाइड नोट में एसपी को जिम्मेदार ठहरा देना। नोट छोड़ने के एक सप्ताह के बाद तुम बता देना कि कहां हो हम तुम्हे ले आएंगे। अगर ऐसा किया तो एसपी हम तीनों की सर्विस बुक ठीक कर देंगे और नौकरी पर बहाल भी हो जाएंगे।
प्रदीप ने बताया कि विकास व योगेश इस बात के लिए उसे प्रतिदिन उकसाते रहे मगर वह आनाकानी करता रहा। बाद में एक दिन उसने ये सारी बातें अपने पिता को बताई। उसके पिता ने कहा कि वे खुद एसपी से मिलेंगे, लेकिन कोरोना के चलते वे एसपी से नहीं मिल पाए। परेशान होकर उसने योगेश व विकास की सारी कॉल रिकार्ड कर ली और अपने पिता को सुना दी। इतना ही नहीं प्रदीप ने यह भी बताया कि एक गुमनाम पत्र भी एसपी के खिलाफ लिखा गया था जिसमें विकास व योगेश दोनों का हाथ था। पत्र में एसपी पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शिकायतकर्ता प्रदीप ने यह रिकार्डिंग एसपी नारनौल को सुनाई व एक लिखित शिकायत भी दी। रिकार्डिंग सुनने व शिकायत मिलने के बाद एसपी ने योगेश व प्रदीप के खिलाफ पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत योगेश व विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
इस बारे में एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदीप ने दोनों के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें