फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवकों पर मारपीट व नकदी छीनने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने दो नामजद सहित तीन युवकों पर हथियार के बल पर दुकान में घुसकर मारपीट व राशि छीनने का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव बजाड़ निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि सोमवार शाम वह नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर बिजली पावर हाउस के समीप कैफे पर दुकान मालिक गांव ताजपुर निवासी मनोज कुमार के पास बैठा हुआ था। इस दौरान अटेली निवासी मोनू, राजपुरा निवासी राजू व एक अन्य युवक पिस्टल, सरिया, वायर व सूआ लेकर दुकान के अंदर घुस गए। गाली गलौज करने लगे। जब उनको ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने पिस्टल दिखाकर हमला बोल दिया जिससे जितेंद्र कुमार को चोटें आई। शिकायतकर्ता का कहना है कि मारपीट के कारण दुकान का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं 9600 रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें