कनीना। खरकड़ा बास निवासी विकास कुमार ने तीन लोगों पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया है।
सदर पुलिस कनीना को दी शिकायत में विकास कुमार ने बताया कि वह कनीना कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 26 जून को वह अपने दोस्त प्रमोद व अमन के साथ बाइक से उन्हाणी कालेज जा रहा था। जब वह धनौंदा नहर के पास कुछ लोगों ने उनकी बाइक के सामने अपनी कार लगा दी जिससे उनकी बाइक गिर गई। उसके बाद वे लोग उसे गाड़ी में डालकर झाड़ली ले गए। जहां पर आरोपियों ने राड से उसके दोनो पैरों व बाए हाथ पर काफी चोटें मारी। विकास ने बताया कि उसके साथ मारपीट करने वालों में मकड़ाना निवासी संदीप, अजय उर्फ मानु व धर्मेंद्र उर्फ बिट्टू शामिल थे। पुलिस ने विकास की शिकायत पर संदीप, अजय उर्फ मानु व धर्मेंद्र उर्फ बिट्टू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।