फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर जाम लगाने वालों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गत दिनों कादीपुरी के पास ओवरलोड वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसके बाद गांव हसनपुर के लोगों ने हसनपुर-कुलताजपुर रोड पर ओवरलोड वाहनों की रोक की मांग को लेकर जाम लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने भले ही ओवरलोड वाहनों पर अंकुश नहीं पाई हो, मगर जाम लगाने वाले 30-40 लोगों के खिलाफ मामला जरूर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

30 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली की गांव हसनपुर में लोगों ने सड़क जाम कर दी है। जिसके बाद डायल नंबर 112 पुलिस की पुलिस के अलावा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जाम लगाने की वजह से गांव हसनपुर के अंदर सड़क पर दोनोें तरफ वाहनोें की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर 30-40 लोग बैठे हुए थे। पुलिस ने लोगों से सड़क जाम करने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनके गांव की सड़क से ट्रक गुजरते हैं, जिससे आए दिन हादसे का डर बना रहता है। वहीं कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है, इसलिए इन ट्रकों को रुकवाया जाए। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। काफी प्रयास व समझाने के करीब 3-4 घंटे के बाद लोगों ने जाम को खोल दिया। उक्त लोगों ने गांव हसनपुर से कुलताजपुर रोड पर बिना किसी कारण के प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए सड़क जाम लगाया है। इन लोगों ने पुलिस के बार-बार कहने पर भी सड़क जाम नहीं खोला, जिन्होंने आम जनता व मरीजों को भी नहीं जाने दिया। इस पर पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें