फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर व्यक्ति को लगाई 85 हजार रुपये की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बूथ पर पैसे निकलवाने आए एक व्यक्ति से अज्ञात ठगों ने धोखाधड़ी कर उसका एटीएम कार्ड बदलकर 85 हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने सीटी थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत देकर मामला दर्ज करने व राशि की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गांव माधोगढ़ निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 नवंबर दोपहर को वह बस स्टैंड महेंद्रगढ़ के पास स्थित एक एटीएम बूथ से पैसे निकलवाने गया था। उसके पीछे से एक अन्य व्यक्ति भी एटीएम बूथ में घुस गया तथा दो अन्य व्यक्ति एटीएम के गेट पर खड़े हो गए। अंदर खड़े युवक ने बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके बाद खाते से 85 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ठग के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें