फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत का रिकॉर्ड नहीं देने पर पूर्व सरपंच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड नहीं देने पर भुंगारका के पूर्व सरपंच के खिलाफ नांगल चौधरी पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में अधिकारी ने पूर्व सरपंच पर लाखों रुपये की सरकारी राशि का गबन कर रिकॉर्ड खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के नाम दी शिकायत में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रमोद कुमार ने कहा कि ग्राम सचिव दयानंद भुंगारका द्वारा खंड कार्यालय में रिपोर्ट दी। जिसमें लिखा है कि गांव भुगारंका के पूर्व सरपंच जगत सिंह से बार-बार संपर्क करने के उपरांत वह ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड नहीं दे रहा है। पंचायत रिकॉर्ड न देने के कारण पूर्व सरपंच को खंड कार्यालय द्वारा अलग-अलग तारीखों को दो नोटिस भी दिए जा चुके हैं। उक्त नोटिसों के बारे में पूर्व सरपंच जगत सिंह द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। उन्होंने अपने जवाब में रिकॉर्ड चोरी होने बारे में लिखा है। जबकि पंचायत रिकॉर्ड चोरी होने संबंधी कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। वहीं तत्कालीन पंच सुमन द्वारा बैटरी, लाइट व इनवर्टर चोरी होने बारे में 4 मार्च 2021 को नांगल चौधरी थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। इस प्रकार से पूर्व सरपंच द्वारा पंचायत रिकॉर्ड की चोरी होना संदेहजनक है। वहीं जगत सिंह जान-बूझकर पंचायत रिकॉर्ड को खुर्द-बुर्द करना चाहता है।
उक्त सरपंच ने पंचायत रिकॉर्ड में काफी गोलमाल किया हुआ है। ग्राम सचिव दयानंद द्वारा दी गई रिपोर्ट में एचआरडीएफ स्कीम के बैंक खाते की डिटेल बैंक से निकलवाई गई। जिसमें मुख्य 2 लाख 54 हजार 369 रुपये का अंतर पाया गया है। इससे प्रतीत होता है कि पूर्व सरपंच द्वारा पंचायत की उक्त राशि का गबन किया हुआ है। पंचायत राशि का गबन करने के कारण पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड में नहीं दे रहा है तथा ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड खुर्द-बुर्द करने का प्रयास कर रहा है। पंचायत अधिकारी ने कहा कि पूर्व सरपंच द्वारा पंचायत रिकॉर्ड चार्ज न देने के कारण ग्राम पंचायत के विकास व अन्य कार्य काफी प्रभावित हो रहे हैं। पुलिस ने पंचायत अधिकारी की शिकायत पर पूर्व सरपंच के खिलाफ सरकारी राशि का गबन करने व ग्राम पंचायत को रिकॉर्ड नहीं देने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें