फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी सड़क मार्ग पर डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें नारनौल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विशाल सिंह निवासी सीहा थाना खोल जिला रेवाड़ी ने बताया कि 21 जनवरी को वह, उसका चाचा योगेश, राजेश निवासी सिहा व उसका दोस्त अक्षय निवासी बव्वा थाना कोसली किसी शादी समारोह में घर से राजेश कुमार की गाड़ी में बैठकर नारनौल आ रहे थे। गाड़ी को राजेश चला रहा था। उसका चाचा योगेश आगे चालक के साथ वाली सीट पर बैठा था तथा वह और उसका दोस्त अक्षय पीछे वाली सीट पर बैठे थे। गाड़ी चालक राजेश अपनी गाड़ी को बड़ी लापरवाही से चला रहा था। मना करने पर भी उसने एक न सुनी, जब वे सुराना के पास एक निजी स्कूल के पास पहुंचे तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। जिससे गाड़ी 2-3 बार पलट गई। गाड़ी पलटने के कारण उसके चाचा योगेश की मौके पर मौत हो गई थी तथा उसे व उसके दोस्त अक्षय को भी काफी चोटें लगी। वहीं घटना के बाद चालक राजेश अपनी गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें