फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार गांवों में करोड़ से बनेंगे नहर जल भंडारण टैंक, टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल काठा, चिंडालिया, डोहर कलां और अमरपुर जोरासी गांवों में करीब 6.74 करोड़ रुपये से नहर जल भंडारण टैंक बनाए जाएंगे। इस परियोजना का उद्देश्य किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना, भूजल स्तर में सुधार करना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। इसके लिए संबंधित विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

योजना के तहत चारों गांवों में करीब चार-चार एकड़ भूमि पर बड़े जल भंडारण टैंक बनाए जाएंगे। इन टैंकों में नहर का पानी जमा किया जाएगा, ताकि जरूरत के समय किसानों को आसानी से सिंचाई के लिए पानी मिल सके। इसके साथ ही वर्षा के पानी का भी बेहतर उपयोग होगा जिससे पानी की बर्बादी कम होगी।
इस परियोजना का सबसे अधिक फायदा राजस्थान सीमा से लगे गांवों को मिलने की उम्मीद है। नांगल काठा, चिंडालिया और डोहर कलां राजस्थान की सीमा के पास स्थित हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन गांवों में पानी का भंडारण बढ़ने से भूजल स्तर में सुधार होगा। इसका सकारात्मक असर राजस्थान के आसपास के सीमावर्ती गांवों पर भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इन टैंकों से किसानों को स्प्रिंकलर सिस्टम के जरिए सिंचाई करने में सुविधा मिलेगी। यह तकनीक पारंपरिक सिंचाई की तुलना में कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई करती है। इससे पानी की बचत होगी, सिंचाई पर होने वाला खर्च घटेगा और फसलों को समय पर पर्याप्त पानी मिल सकेगा।
इस योजना से न केवल किसानों की आय बढ़ने की संभावना है, बल्कि जल संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। लंबे समय में भूजल पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था अधिक टिकाऊ और मजबूत बन सकेगी। यह परियोजना खेती और पर्यावरण, दोनों के लिए लाभदायक साबित होने की उम्मीद है।

वर्जन:
नांगल काठा, चिंडालिया, डोहर कला और अमरपुर जोरासी में वाटर टैंक बनाए जाएंगे। इसको लेकर टेंडर भी जारी कर दिया गया है। इस परियोजना पर करीब 6.74 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वाटर टैंक बनने से भूजलस्तर में भी सुधार होगा साथ ही राजस्थान के सीमावर्ती गांवों को भी फायदा होगा। -संदीप नसीहर, एक्सईएन सिंचाई विभाग नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें