फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पंचायत भूमि को कराया अवैध कब्जे से मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव बिहाली में सोमवार को ग्राम पंचायत ने लगभग 3 कनाल पंचायती भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस भूमि पर करीब 50 वर्षों से एक दर्जन से अधिक लोगों ने ईंधन और रुड़ी डालकर कब्जा कर रखा था। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने नोटिस न मिलने का आरोप लगाया, जबकि सरपंच प्रतिनिधि सीताराम यादव ने बताया कि करीब 25 दिन पहले सभी को सूचना दे दी गई थी। पंचायत ने बुलडोजर की मदद से भूमि खाली कराई। अब इस स्थान पर गांव का पहला पार्क बनाया जाएगा जिसमें बुजुर्गों के बैठने और टहलने के साथ बच्चों के लिए झूलों की सुविधा भी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें