फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी हरियाणा में पहले से दोगुना मिल रहा नहरी पानी : ओमप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने बुधवार को मूलोदी और भोजावास के बीच में नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद हरियाणा के उपलब्ध पानी का उचित हिस्सा दक्षिणी हरियाणा को मिल रहा है।
विज्ञापन

कहा कि इससे पहले लोगों को केवल एसवाईएल और हांसी बुटाना के नाम से बरगलाने का काम ही हुआ था। उसी उपलब्ध पानी में से दक्षिणी हरियाणा के नागरिकों को उनका हक मिल रहा है। अब दक्षिणी हरियाणा में पहले के मुकाबले दोगुना से भी अधिक नहरी पानी उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की। अब जिले में नहरी पानी एक दिन और अधिक चलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2014 में आईटीआई में सबसे पहले नहरी पानी की उचित व्यवस्था की घोषणा की थी। उस पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार ने नहरों का सुदृढ़ीकरण किया तथा छह दशक पुराने पंप हाउसों को बदलकर नई मोटर लगाई गई। जिससे अंतिम छोर तक पेयजल पहुंचा है। इससे पहले नागरिकों को सिर पर कई किलोमीटर तक पानी ढोना पड़ता था आज सारी स्थिति बदल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें