फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रवासी मजदूरों की आईडी की जांच के लिए चलाया अभियान

Sun, 26 Nov 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजस्थान प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान को लेकर सीमा से सटे गांवों में जाकर प्रवासी मजदूरों से पुलिस ने पूछताछ की व उनके आधार कार्ड व अन्य आईडी की जांच करने का काम किया।
विज्ञापन

जिला पुलिस टीम ने उप निरीक्षक बिरेंद्र सिंह व हवलदार संदीप कमांडो के नेतृत्व में राजस्थान की सीमा से सटे गांव खेड़ी, नावदी, कांटी, रामपुरा, बिहाली में अस्थायी रूप से डेरा डाले बैठे प्रवासियों की जांच करने के साथ-साथ गांवों के सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व बिना आईडी के व्यक्ति को राजस्थान की सीमा में प्रवेश नहीं करने दे। वही गांव में भी डेरा डालने से मना करें। इस के अलावा अटेली-बहरोड सड़क मार्ग पर स्थित कांटी, चंदपुरा पुलिस चैक पोस्ट पर वाहनों की गंभीरता से जांच की गई। पुलिस प्रशासन ने दिन-रात आने जाने वाले वाहनों की जांच के साथ-साथ दस्तावेजों को भी देखा जा रहा है। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य था कि चुनाव मतदान की प्रक्रिया शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें