नारनौल। नारनौल में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब सवा 9 बजे जीआरपी को सूचना मिली की नारनौल पीएनबी के पास से गुजर रही लाइन पर एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर मृतक की तलाशी ली। इस दौरान मृतक की पहचान गुजरात के सुलेजानगर निवासी आकाश के रूप में हुई। जीआरपी की सूचना पर मृतक के परिजन नारनौल पहुंचे। जिसके बाद शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।