फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का चला डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की मुख्य सड़कों की संकीर्णता दूर करने के लिए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। यह अभियान नगरपालिका एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने चलाया। टीम ने दुकानों के सामने हो रहे अवैध कब्जे हटाए। इस मौके पर टीम ने बाहर रखे सामानों को उठाया तथा रोड पर खड़ी 40 गाड़ियों के चालान किए। वहीं नगरपालिका की ओर से पांच दुकानदारों एवं रेहड़ी चालकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन

नपा एवं पुलिस विभाग ने मंगलवार सुबह संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी अजयवीर कर रहे थे। इसके अलावा नपा की ओर सन्नी, राजेंद्र दरोगा, ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज जसवंत सिंह तथा अन्य पुलिस कर्मचारी शामिल थे। यह अभियान सुबह 10 बजे बालाजी चौक से विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, हुड्डा पार्क होते हुए वापस बालाजी चौक होते हुए नगरपालिका कार्यालय चलाया गया।
ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु करने का भी था उद्देश्य:
थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा। इसी के तहत जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण को हटाया है। अतिक्रमण होने के कारण सड़कों पर गली बन जाता है और उससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। आने जाने वालो को समस्या का सामना करना पड़ता है। शहर में आए दिन बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगरपालिका एवं पुलिस प्रशासन अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

--------------------------------------------
वर्जन:
सरकार के आदेश पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाए। यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा।-प्रदीप कुमार, सचिव , नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें