नारनौल। ऑफिसर कॉलोनी निवासी जुनैद खान ने महावीर चौकी पुलिस को शिकायत दी है कि किसी ने उसके खाते से पैसे निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
ऑफिसर कॉलोनी निवासी जुनैद खान ने बताया कि सोमवार को उसके बैंक अकाउंट से किसी ने 14986 रुपये निकाल लिए। जबकि उसने किसी के साथ अपना ओटीपी शेयर नहीं किया है। पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से दो बार 6999, 6999 तथा एक 988 रुपये निकाले गए। किसी ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।