फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सामुदायिक विकास के लिए प्रेरित करेगा शिविर

Thu, 02 Jan 2025 10:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02सफाई अ​भियान चलाते एनएसएस के स्वयं सेवक। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
सिहमा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिहमा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मनोज कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता अंग्रेजी ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


मनोज कुमार ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कहा कि शिविर युवाओं को नेतृत्व कौशल, सामाजिक कार्य और सामुदायिक विकास के लिए प्रेरित करेगा। इस शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जागरूकता रैली, स्वास्थ्य जांच शिविर, और अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

एनएसएस प्रभारी प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराना और सामुदायिक विकास के कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है।
विज्ञापन


शिविर के पहले दिन योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग विशेषज्ञों डाॅ. रोहतास ने योग के बारे मे बताया तथा निधि आर्य ने योग क्रियाओं के द्वारा स्वयंसेवकों को योगाभ्यास करवाया। इस मौके पर प्रवक्ता आईटी, देवदत, धर्मेंद्र, राजसिंह व लक्ष्मी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें