नांगल चौधरी। पुलिस ने बुधवार रात अवैध शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने देसी शराब बरामद किया है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रात को होली चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड 6 निवासी संजय एक प्लाट में अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस प्लाट में पहुंची तो एक युवक बैठा मिला। एक प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। काबू कर नाम पता पूछा तो उसने संजय बताया। प्लास्टिक कट्टे को चेक किया तो एक पेटी से 12 बोतल व 46 पव्वा देसी शराब मिली। संवाद