फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, हर व्यक्ति लगाए और संभाले पौधा : डिप्टी स्पीकर

विज्ञापन
फोटो 14 नरवाना। पौधारोपण करते हुए डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा। संवाद।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना चाहिए। पेड़ केवल पर्यावरण को शुद्ध नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार भी हैं।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा गुरुवार को गांव खरल स्थित भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने ''''''''एक पेड़ मां के नाम'''''''' अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ उचाना के विधायक देवेंद्र अत्री, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसडीएम जगदीश चंद्र, नगर परिषद जींद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी तथा वन मंडल अधिकारी मनीष ग्रोवर ने भी पौधे लगाए।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण और घटते वन क्षेत्र गंभीर चुनौती हैं। कार्यक्रम में आयोजित इको क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डॉ. मिड्ढा ने सभी विजेताओं को 1100-1100 रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी मुनी देवी, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा और पबलजीत सिंह गोयत सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 15 नरवाना। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए डिप्टी स्पीकर। संवाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें