फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डेढ़ माह में बूस्टिंग स्टेशन और बोरवेल से 10 बार केबल चोरी

Mon, 18 Aug 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10सैनी धर्म कांटा ​स्थित बोरवेल से चोरों द्वारा काटी गई केबल। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बोरवेल और बूस्टिंग स्टेशन से केबल चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। एक ही बोरवेल और बूस्टिंग स्टेशन से दो बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी है।
विज्ञापन

हाल ही में लघु सचिवालय, पटीकरा, हैफेड व टीबी अस्पताल के पास बने बूस्टिंग स्टेशन और सलामपुरा, सैनी धर्म कांटा, टहला रोड, माली टिब्बा स्थित बोरवेल सहित 8 स्थानों पर केबल चोरी की घटनाएं हुई है। इन 8 स्थानों से डेढ़ माह में चोर करीब 10 बार केबल काट चुके हैं। सैनी धर्म कांटा और टहला रोड स्थित बोरवेल पर तो चोरों ने दो-दो बार घटना को अंजाम दे चुके हैं।

तांबे के लालच में केबल की चोरी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बूस्टिंग स्टेशन और बोरवेल पर मोटर से बिजली पैनल तक करीब 10 से 15 मीटर लंबी केबल लगाई जाती है। चोर काटकर केबल से तांबा निकालते हैं। करीब 40 फीट केबल में औसतन 2500 रुपये का तांबा निकलता है।
विज्ञापन

केबल काटने के बाद दोबारा केबल लगाने में करीब हफ्ते भर का समय लगता है। इस कारण बूस्टिंग स्टेशन और बोरवेल से की जाने वाली पेयजल आपूर्ति भी लंबे समय तक बाधित रहती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


वर्जन :
डेढ़ माह में बूस्टिंग स्टेशन और बोरवेल से केबल चोरी की करीब 10 घटनाएं हुई हैं। टहला रोड और सैनी धर्म कांटा बोरवेल की केबल दो बार काटी जा चुकी है। इस कारण पेयजल आपूर्ति भी बाधित होती है। केबल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ाने के लिए अवगत करवाया गया है।
संजय कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें