फोटो 5 बिहारीपुर में शहीद मदनलाल ढींगरा के शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित करते संगठन के सदस्य।स्र
नारनौल। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में रविवार को गांव बिहारीपुर में शहीद मदन लाल ढींगरा काे शहादत दिवस पर नमन किया गया।
जिला सचिव सतीश कुमार ने शहीद मदनलाल ढींगरा के बलिदान को याद करते हुए कहा कि जीवन में देशभक्ति, साहस और क्रांति की भावना को जीवित करें। आजादी के नायकों के विचारों को आत्मसात करें। इस अवसर पर सुरेश शास्त्री, राजेंद्र, प्रदीप, सीताराम, राजेश, महेश, सुरेंद्र, राजाराम, सतीश,अशोक, विकास, अमित, रतिराम, धर्मेंद्र, रोहतास, राजपाल, भीम सिंह, सुधीर आदि उपस्थित थे। संवाद