फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह किसानों के ट्यूबवेल से केबल चोरी

Fri, 07 Jun 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव आदलपुर में छह किसानों के ट्यूबवेल से अज्ञात चोर 900 फीट केबल चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित किसानों की शिकायत पर एक नामजद व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव आकोदा निवासी अजीत ने बताया कि उसने गांव आदलपुर में अपना ट्यूबवेल लगाया हुआ है। गत एक जून को दिन के समय वह अपने ट्यूबवेल से अपने घर चला गया गया था। दो जून को उसने सुबह जाकर देखा तो उसने ट्यूबवेल से कमरे तक की केबल गायब मिली।
वहीं इसी रात किसान सतबीर निवासी आकोदा आदलपुर के के ट्यूबवेल से करीब 30 फुट केबल, अतर सिंह निवासी आदलपुर के की 20 फीट केबल, सुमेर निवासी आदलपुर के ट्यूबवैल से करीब 250 फीट केबल, रमेश कुमार निवासी आदलपुर की 150 फीट केबल व विजय कुमार यादव के ट्यूबवेल से करीब 150 फीट केबल चोरी मिली।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आकोदा निवासी अजीत का आरोप है कि इन सभी ट्यूबवेलों से विक्रम निवासी पालड़ी थाना झोझू कलां, जिला चरखी दादरी ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर चोरी की है। सदर थाना पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें