फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर 17 पुराने डीजल और पेट्रोल वाले वाहनों को किया जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशानुसार 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर जब्त किया जा रहा है। इस अभियान के मद्देनजर अब तक 10 साल पुराने 7 डीजल और 15 साल पुराने 10 पेट्रोल जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एनजीटी की ओर से पुराने वाहनों के चलाने किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने ट्रैफिक पुलिस द्वारा पुराने एवं निर्धारित समयावधि पूर्ण कर चुके वाहनों को सड़कों पर नहीं चलाने तथा वाहन चालकों को नियम का पालन करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिले में पुराने वाहनों के संचालन को रोकने के संबंध में वाहन चालकों के साथ-साथ आमजन को भी जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करके प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को जब्त किया जा रहा है। पुलिस की विभिन्न टीमें टैक्सी स्टैंड, ऑटो मार्केट, ट्रक यूनियन, गाड़ियों के क्रय बिक्री केंद्रों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को सूचित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें