फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंडियों में बढ़ रही है तेजी से सरसों की आवक, महेंद्रगढ़ में 30 किसानों की खरीदी 540 क्विंटल सरसों

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- सब डिपो के वर्कशॉप में सरसों को बारदाने में भरते श्रमिक--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना में सरसों की खरीद जारी है। महेंद्रगढ़ के वर्कशॉप में पिछले तीन दिन से खरीद की जा रहीं है। महेंद्रगढ़ में नैफड तथा सतनाली व कनीना में वेयर हाउस की ओर से सरसों खरीदा जा रहा है। महेंद्रगढ़ में सोमवार को 30 किसानों की 540 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। अब तक 45 किसानों से 898 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। 1796 बैगों का उठान किया जा चुका है। हैफड की ओर से सरसों के बैगों को अटेली गोदाम में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं सतनाली में वेयर हाउस इंचार्ज आनंद यादव ने बताया कि सोमवार को 143 किसानों से 3379 क्विंटल की खरीद की गई। अब तक 295 किसानों से 6759 क्वींटल खरीद की जा चुकी है। 6400 बैगों का उठान हो चुका है। मंडी में 7118 बैगों का उठान बाकी है। सरसों के बैगों को महेंद्रगढ़ के गोदाम में पहुंचाया जा रहा। कनीना अनाज मंडी में 800 किसानों से 13974 क्विंटल खरीद की जा चुकी है। 296 किसानों से 4200 क्विंटल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें