फोटो नंबर-07मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित एसएमसी की बैठक में भाग लेते सदस्य। स्रोत-संस्थान
नारनौल। स्थानीय राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन प्राचार्या प्रोमिला यादव की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान एबीआरसी निशा पांडे ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को एसएमसी की संरचना, गठन, अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्या प्रोमिला यादव ने कहा कि एसएमसी विद्यालय में अध्यापकों व अभिभावकों के मध्य एक कड़ी का काम करती है। उन्होंने कहा कि एसएमसी बच्चों के नामांकन से लेकर, शिक्षा, संस्कार, सेवा, सहयोग पर्यावरण संरक्षण सहित विद्यालय के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।