फोटो संख्या:68- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें---संवाद
- फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सेहलंग रूट पर जल्द ही रोडवेज बस सेवा शुरू की जाएगी। विभाग की ओर से इस रूट पर बस शुरू करने के लिए सर्वे कराई जाएगी। सर्वे पूरा होते ही बस सेवा का संचालन किया जाएगा।
ग्रामीणाें की ओर से दोपहर के समय बस सेवा शुरू करने की कई बार मांग उठाई जा चुकी है। विभाग की ओर से ग्रामीणों की मांग को देखते हुए बस सेवा शुरू करनी की योजना बनाई जा रही है।
ग्रामीण लोकेश, प्रभूदयाल, संजू ने बताया कि इस रूट पर दोपहर के समय बस सेवा न होने के कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ से सेहलंग वाया, माजरा, लावण, मालड़ा, बवाना के ग्रामीण आवागमन करते हैं।
बस सुविधा न होने के कारण लोगों को निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई बार मजबूरी में लोग ऑटो या निजी बसों से सफर करते हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। अधिकांश लोग दोपहर के समय अपने कार्य के लिए निकलते है। ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से न केवल आवागमन आसान होगा।
वर्जन...
रोडवेज विभाग की ओर से महेंद्रगढ़ से सेहलंग तक दोपहर के समय नई बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे पूरा होने पर बस का संचालन किया जाएगा। -हरिकिशन, प्रभारी, बस स्टैंड महेंद्रगढ़