फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू

Sat, 01 Jun 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- सतनाली से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करने पर सतनाली बस स्टैंड पर चालक, परिचाक व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सतनाली। हरियाणा परिवहन विभाग की ओर से सतनाली से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस बस सेवा शुरू होने से सतनाली व आसपास के क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
सतनाली से लंबी दूरी की कोई बस सेवा नहीं थी। सुबह 6 बजे गुरुग्राम के लिए एक बस सेवा थी। राज्य परिवहन विभाग की ओर से इस बस का दायरा बढ़ाकर दिल्ली तक कर दिया है। अब यह बस सतनाली से सुबह 6 बजे रवाना होकर महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए सुबह 10:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह बस दिल्ली से सुबह 11 बजे से रवाना होकर गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ होते हुए सतनाली बस स्टैंड पर शाम 4:45 बजे पहुंचेगी। सतनाली से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम तथा दिल्ली के लिए प्रतिदिन 300 यात्री यात्रा करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
सतनाली क्षेत्र के लोगों की मांग को देखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। लोगों को किसी तरह कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- उमेद सिंह, बस अड्डा इंचार्ज, सतनाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें