संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी अटेली। खंड के गांव बिहाली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप आग लग गई। इस घटना में कई लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। स्कूल के समीप ग्रामीणों ने अपने-अपने प्लाटों में ईंधन डाल रखा है। वहां पर अचानक आग लग गई। आग पर लोगों ने काबू पाने का प्रयास किया तब तक चारों ओर फैले चुकी थी। लोगों का कहना है कि पिछले दो दिन से यहां आग लगने की घटना घटित हो रही है। जिससे ग्रामीण चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि यह किसी शरारती तत्वों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है।आग से खुशी राम, बीरपाल, हरद्वारी लाल, सुरेश, लीला राम, बलबीर, संजय, कृष्ण, सुंदरपाल, कपिल आदि के ईंधन व पेड़ पौधे जल कर राख हो गए।