फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी को लेकर आढ़तियों ने फिर बंद कर दी सरसों की खरीद

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में सरसों से भरे बैंग का उठान करते हुए। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर आढ़तियों ने एक बार फिर से सरसों की खरीद बंद कर दी है। इसके चलते वीरवार को किसानों को मैसेज नहीं किए गए। आढ़तियों ने कहा कि जब तक जीएसटी की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक खरीद शुरू नहीं करेंगे। वेयर हाउस के अधिकारियों ने 8 घंटे में जीएसटी रिटर्न कराने का भरोसा भी दिलाया। इसके बाद भी आढ़ती खरीद को तैयार नहीं हो रहे। अधिकारियों ने सरसों खरीद पर जीएसटी न वसूले जाने का लेटर जारी कराने का भरोसा दिलाया है। आढ़तियों ने कहा लेटर जारी होने के बाद ही खरीद शुरू करेंगे।
विज्ञापन

एक मई से स्टेट वेयर हाउस ने खरीद शुरू की थी। जिसमें पहले ही दिन आढ़तियों ने सरसों पर लगाई गई 5 प्रतिशत जीएसटी का विरोध किया था। साथ ही पांच पांच लाख रुपये के अग्रिम चेक की शर्त भी रखी थी। जिस पर मार्केट कमेटी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में चेक न लेने पर सहमति बनी। यह सहमति भी बनी कि आढ़ती जीएसटी अदा करेंगे। बाद में उनको जीएसटी वापस दिला दी जाएगी। दो दिन तक आढ़तियों ने सरसों खरीदी। उसके बाद सरसों की खरीद बंद कर दी। खरीद प्रक्रिया को 4 व 5 मई के दिन उठान के लिए स्थगित किया गया था। अब दोबारा से खरीद शुरू होने पर आढ़तियों ने विरोध कर दिया है।
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी से मंडी में अब तक करीब 95 हजार बैग सरसों का उठान हो चुका है। अब मंडी में केवल 15 हजार बैग का उठान होना बकाया है। पिछले सप्ताह मंडी में करीब 43 हजार से अधिक बैग एकत्र हो गए थे।
विज्ञापन

जिस कारण मंडी में सरसों की ढेरी बनाने के लिए जगह नहीं बची थी। अनाज मंडी में अब तक करीब 1 लाख 10 हजार बैग सरसों की खरीद हो चुकी है। अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में उठान प्रक्रिया बेहद धीमी रही। जिस कारण मंडी में बोरियों के ढेर लगते रहे। महीने का अंत आते आते मंडी में सरसों की बोरी रखने के लिए जगह नहीं बची। अब जिला प्रशासन की ओर से उठान कराया जा रहा है। सरसों खरीद के लिए अल्फाबेट के हिसाब से मैसेज किए जा रहे हैं।
सतनाली अनाज मंडी में शुरु हुई सरसों खरीद
सतनाली मंडी। सतनाली अनाज मंडी में खरीद एजेंसी व आढ़तियों के बीच जीएसटी का विवाद सुलझने के बाद वीरवार को सरसों की खरीद प्रक्रिया पुन: शुरू हो गई। बता दें कि बुधवार को आढ़तियों व खरीद एजेंसी के बीच जीएसटी को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद आढ़तियों ने सरसों खरीद बंद कर दी।
आढ़तियों द्वारा खरीद बंद किए जाने की सूचना पर हैफेड के डीएम जितेंद्र सिंह नारा मंडी पहुंचे। आढ़तियों से बात की लेकिन शाम तक समस्या बरकरार रही। वीरवार को विवाद सुलझने के बाद अनाज मंडी में सरसों खरीद प्रक्रिया पुन: शुरु हो गई। जिससे किसानों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर अनाज मंडी में गेहूं व चने की खरीद जारी रही। मार्केट कमेटी ऑक्सन रिकार्डर दारा सिंह ने बताया कि सरसों खरीद के लिए बुधवार को 200 किसानों को मैसेज किया गया था। आढ़तियों ने खरीद शुरू कर दी है। मंडी में अब तक 37997 क्विंटल सरसों तथा 63336 क्विंटल गेहूं व 7305 क्विंटल चने की खरीद की जा चुकी है। बस स्टैण्ड खरीद केंद्र सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार ने बताया कि अब तक 26068 क्विंटल सरसों खरीद की जा चुकी है। दोनों खरीद केंद्रों पर कुल 64065 क्विंटल सरसों खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें