फोटो संख्या:59 हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में वक्ता को सम्मानित करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुम
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स की ओर से शुक्रवार को फुल ब्राइट फेलोशिपः रिसर्च, टीचिंग और प्रोफेशनल डेवलपमेंट के अवसर विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें फुलब्राइट कमीशन ऑफ इंडिया (यूएसआईईएफ) नई दिल्ली के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के 12 विभागों के 200 विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने हिस्सा लिया।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हकेंवि देश के 25 से अधिक राज्यों के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करता है जो इसे एक मिनी इंडिया बनाता है। विश्वविद्यालय में 100 से अधिक पेटेंट्स व शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल बड़ी संख्या में संकाय सदस्य इसकी उत्कृष्ट शोध क्षमता को दर्शाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को फुलब्राइट जैसी प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए आवेदन करने हेतु प्रेरित किया।
विश्वविद्यालय के सम-कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि इस फेलोशिप के लिए मजबूत अकादमिक प्रोफाइल, स्पष्ट शोध दृष्टिकोण व अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य अत्यंत आवश्यक है। फुलब्राइट अनुभव जीवनभर का अनुभव होता है।
सामान्य धारणा के विपरीत, फेलोशिप की अवधि समाप्त होने के बाद ही इसका वास्तविक महत्व शुरू होता है क्योंकि इसके पश्चात व्यक्ति वैश्विक फुलब्राइट समुदाय का हिस्सा बन जाता है।
कार्यक्रम का स्वागत एवं यूएसआईईएफ प्रतिनिधिमंडल का परिचय प्रो. रूपेश देशमुख डीन ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स एवं आयोजन सचिव की ओर से किया गया।
यूएसआईईएफ से डॉ. सुदर्शन दास सीनियर कार्यक्रम अधिकारी, प्रतिभा नायर, विजी शिबू निनन कार्यक्रम समन्वयक उपस्थित रही। यूएसआईईएफ टीम ने पीएच.डी. कर रहे पिछले चार वर्षों में पीएच.डी. पूर्ण कर चुके शोधार्थियों व संकाय सदस्यों के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।