फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन गांवों में नहरी पानी पहुंचाने के लिए 3.5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत

Sat, 28 Mar 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:64 गांव नंगला में प्रोजेक्ट के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतनाली खंड के तीन गांवों में नहरी पानी पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने 3.5 करोड़ रुपये के बजट को स्वीकृति दी है। इस परियोजना के तहत गांव नंगला व जवाहर नगर में पहली बार नहरी पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन

गांव पथरवा, नंगला और जवाहरनगर में कुल पांच जोहड़ों को नहरी नेटवर्क से जोड़ने के लिए गांव जड़वा माइनर पर तीन क्यूसेक क्षमता का नया पंप हाउस बनाया गया है। इस पंप हाउस से भूमिगत पाइप लाइन के सहारे इन पांच जोहड़ों में नहरी पानी पहुंचाया जाएगा।
विकास एवं एवं निगरानी समिति के सदस्य संदीप मालड़ा ने बताया कि सरकार की योजना है कि सभी गांवों में कम से कम एक जोहड़ को नहरी नेटवर्क से जोड़कर उसे लगातार भरा जाए। दो साल पहले इन दोनों ही गांवों की पंचायतें सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह से मिली थीं।
विज्ञापन

गांव के गिरते भूजल स्तर की समस्या के समाधान की मांग की थी। सांसद के प्रयास से एक मेगा रीचार्ज प्रोजेक्ट मंजूर हो गया था। विभाग ने उसपर काम शुरू करवा दिया था। इस परियोजना में सबसे बड़ी समस्या रेलवे लाइन की आ रही थी।
सांसद ने रेलवे के डीआरएम को पत्र लिखकर मंजूरी देने का आग्रह किया था। अब रेलवे की तरफ से महेंद्रगढ़-सतनाली ट्रैक के नीचे से पाइपलाइन बिछाने की मंजूरी मिल चुकी है।
रेलवे की ओर से सिंचाई विभाग को 5.13 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा था। अब यह राशि भी जमा हो चुकी है। पाइपलाइन के माध्यम से गांव नंगला के दो, जवाहर के दो और गांव पथरवा में एक जोहड़ को जोड़ा जाएगा। इससे 1200 से 1500 फीट गहराई में पहुंचे भूजल स्तर में भी सुधार होगा।
चार किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइप लाइन दबाने का काम शुरू हो चुका है। गांव जवाहर नगर के खेल मैदान के पास दो जोहड़, नंगला में शमशान घाट के पास दो जोहड़ तथा पथरवा में पंचायती फार्म में दो एकड़ में खोदा गया है एक नया जोहड़ भी नहरी पानी से जुड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें